पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirsa News Haryana News 2354 Children Gave Paper Of 12th Subject In 47 Centers

47 सेंटरों पर 2354 बच्चों ने 12वीं के गणित विषय का दिया पेपर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का बुधवार को गणित विषय का पेपर हुआ। परीक्षा दौरान कोई भी नकल का केस नहीं बना। नकल रहित परीक्षा को लेकर जिला में उड़नदस्तों की टीमों ने सेंटरों पर गहन निरीक्षण किया। जिला में 47 सेंटरों पर 2354 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान सभी सेंटरों पर गणित की शांतिपूर्वक परीक्षा हुई। परीक्षाओं को नकल रहित बनाने को लेकर डीसी ने सख्त निर्देश दिए हुए हैं। बोर्ड की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक ऑब्जर्वर की डयूटी भी लगाई गई है। जो परीक्षा के संपन्न होने तक मौजूद रहते हैं। परीक्षाओं को नकल रहित बनाने के लिए समय-समय पर पुलिस भी गश्त करती रहती है। परीक्षा को नकल रहित बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अरुण नेहरा ने सभी सेंटरों पर पुलिस गश्त तेज करने के भी निर्देश दिए हैं। गणित की परीक्षा को लेकर विद्यार्थी थोड़े चिंतित दिखे। परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों की साढ़े 11 बजे से इंट्री हुई। परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों के रोल नंबर जांच गये। वहीं परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। 12 मार्च गुरुवार को विद्यार्थी 10वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय का पेपर देंगे।

बोर्ड चेयरमैन की विशेष फ्लाइंग नंबर-2 ने 7 परीक्षा केंद्रों पर किया औचक निरीक्षण

जिला में बोर्ड की ओर से बनाई गई उपायुक्त, शिक्षा विभाग, विशेष उड़नदस्ते व एसडीएम के अलावा 13 फ्लाइंग टीमें बनाई गई हैं। जिनमें से बोर्ड चेयरमैन की विशेष फ्लाइंग नंबर-2 की टीम की कन्वीनर मनीषा नी दीपा व सदस्य बलवंत राय नैन, अमित मनहर ने 7 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। टीम ने राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल माधोसिघाना से शुरूआत की। इसके पश्चात सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दोनों सेंटर व सागरमणि सीनियर सेकेंडरी स्कूल, न्यू सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जयश्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को कोई भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं मिला। इसके अलावा शिक्षा विभाग की टीम ने भी कई सेंटरों पर जाकर गहनता से जांच की।

खबरें और भी हैं...