पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

240 गर्भवती महिलाओं की जांच कर दी दवाइयां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीएचसी में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें खान-पान बारे जागरूक किया गया। हर महीने की नौ तारिख को होने वाले इस चेकअप कैंप में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। एसएमओ डॉ. समा परवीन ने बताया कि 240 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उनके खून के नमूने लिए। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड भी किया गया। एसएस अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉक्टर सुनीता बराक ने भी महिलाओं की जांच की। एसएमओ ने बताया कि अब गर्भवती महिलाओं को खून व अन्य टेस्ट कराने के लिए यमुनानगर स्थित अस्पताल में नहीं जाना पड़ेगा। कस्बा के स्वैच्छिक डॉक्टरों के सहयोग से सभी तरह के टेस्ट कस्बे में ही करवाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भीलछप्पर गांव में पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। एसएमओ डॉक्टर समा परवीन ने मोबाइल वैन को झंडी दिखाकर रवानाा किया। जिनका सर्वे 2011 में हुआ था, यह वैन उनके कार्ड बनाएगी।

खबरें और भी हैं...