- Hindi News
- National
- Karnal News Haryana News 240 Young Men And Women Of Agrawal Society Got Married
अग्रवाल समाज के विवाह योग्य 240 युवक-युवतियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
अग्रवाल समाज के विवाह योग्य बेटे-बेटियों को अच्छे व विश्वसनीय रिश्ते मिले तथा विवाह में फिजूल खर्ची पर रोक लगे इस उद्देश्य के साथ 20वें वैवाहिक अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 22 मार्च को रामलीला मैदान में किया जाएगा। यह सम्मेलन हजारों युवक-युवतियों के लिए ऐसा मंच प्रदान करता है जहां परिवार के सदस्य आपस में मिलकर बिना संकोच बातचीत कर सकते हैं। युवक-युवतियों को आपस में परिचय प्राप्त कर अच्छा जीवन साथी चुनने का मौका मिलता है। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर अग्रवाल युवा संगठन की बैठक प्रधान रमेश जिंदल की अध्यक्षता में अग्रवाल धर्मशाला में हुई। रमेश जिंदल ने बताया कि पूरे भारत में 275 संपर्क केंद्र बनाए गए हैं। अब तक 240 से ज्यादा युवक युवतियां आवेदन कर चुके हैं।
सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 15 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। रमेश जिंदल ने बताया कि स मेलन के दिन परिचय पुस्तिका प्रकाशित की जाएगी। इसमें आवेदनकर्ता युवक-युवतियों के नाम फोटो व पूरे बायोडाटा के साथ प्रकाशित किए जाएंगे। मीटिंग में उपप्रधान अरूण अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, महासचिव भूषण गोयल, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, सचिव कुलदीप गुप्ता, सह सचिव आशीष मंगल, गिरीश बंसल, संगठन मंत्री विनय सिंगला, प्रवीण गर्ग, धीरज जैन, राजन गर्ग, प्रदीप गुप्ता, विनोद गुप्ता, अरविंद गोयल, कपिल गुप्ता, साहिल गुप्ता, गौतम जैन, उषा गर्ग व मधुर गुप्ता मौजूद रहे।