- Hindi News
- National
- Gohana News Haryana News 250 Farmers Submitted Applications For Compensation Of Bad Crop Due To Rain
बरसात से खराब फसल के मुआवजे को 250 किसानों ने जमा करवाए आवेदन
क्षेत्र में बुधवार रात को बरसात होने पर किसान फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाने की मांग को लेकर आवेदन जमा करवाने के लिए कृषि विभाग कार्यालय में पहुंच गए। गुरूवार को 250 किसानों ने आवेदन जमा करवाए। कृषि अधिकारियों के अनुसार किसान शुक्रवार को भी आवेदन जमा करवा सकते हैं। बुधवार रात को गोहाना तहसील में दो और खानपुर कलां उप-तहसील क्षेत्र में 14 एमएम बरसात दर्ज की गई। प्राकृतिक कारणों से फसलों में होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए किसानों ने फसल बीमा करवाया हुआ है।
एसडीओ राजेंद्र मेहरा ने बताया कि आवेदन जमा कराने के लिए अधिकारियों ने दस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हुई है। प्राप्त आवेदनों को साथ-साथ ऑनलाइन करने के निर्देश दिए हुए हैं। आवेदन ऑनलाइन होने पर ही बीमा कंपनी खेतों का निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन करेगी।