पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ratia News Haryana News 26 Lakh Rupees Less Manure Found In Nagpur Packs

नागपुर पैक्स में 26 लाख रुपये की खाद कम मिली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नागपुर पैक्स में स्टाॅक में 26 लाख रुपये की खाद कम मिली है। इसका खुलासा तब हुआ जब अधिकारियों ने शुक्रवार को पैक्स में खाद का रिकार्ड व स्टाक चेक किया। 26 लाख रुपये की खाद कम मिलने से विभाग व संबंधित अधिकारियों में हड़कंप मचा
हुआ है।

सहकारी बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश पूनिया ने नागपुर पैक्स में जाकर खाद के रिकार्ड की चेकिंग की तो गड़बड़ी की आंशका लगी। मौके पर खाद के थैलों की गिनती करवाई गई। जांच के दौरान 26 लाख रुपये कीमत के खाद के बैग मौके पर रिकार्ड में नही मिले। अधिकारियों ने संबधित कर्मचारियों को नोटिस देकर पूछा तो उनका कहना था कि खाद गांव में उधार पर बेच रखी है। बताया गय है कि अधिकारियों ने गायब खाद के मामले में केस दर्ज करवाने की बात कही तो अधिकांश रकम मौके पर जमा करवा दी। इस बारे पैक्स इंचार्ज कृष्ण कुमार से बात की गई तो उनका कहना है कि वे खाद की रकम जमा करवा चुके है।

वहीं सीआईओ रमेश पूनिया ने बताया कि इस मामले में गबन का प्रयास होने की आशंका मिली है। सेल्जमैन की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में हैं। मामले की पूरी रिपोर्ट डिप्टी रजिस्ट्रार को भेजी गई है।

खबरें और भी हैं...