- Hindi News
- National
- Bhiwani News Haryana News 26 Pregnant Women Checked Up In Camp Under Prime Minister39s Maternity Safe Campaign
प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत कैंप में 26 गर्भवती महिलाओं का किया चेकअप
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत आईएमए के प्राइवेट अस्पतालों के विशेषज्ञ चिकित्सक हर महीने की 9 तारीख को अपनी सेवाएं देते हैं। इसी के तहत ढाणा रोड पीएचसी पर गर्भवती महिलाओं के लिए कैंप लगाया गया। डॉक्टर वंदना पूनिया व डॉ. करन पूनिया दंपति का यह 28 वां कैंप था। इस कैंप में 26 गर्भवती महिलाओं का चेकअप किया गया। डाॅ. करन पूनिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच व उनके आह्वान पर हर माह की 9 तारीख को आयोजित होने वाले इस कैंप में सेवाएं देकर उनके मन को अपार सुख और मानसिक शांति की अनुभूति होती है। डॉ. पूनिया दम्पति ने इस कैंप के लिए प्रेरित करते रहने के लिए डीसी अजय कुमार, सिविल सर्जन डाॅ. जितेंद्र कादयान की सराहना की। इस दाैरान सुधीर, राजेश देवी, मंजू, पूनम, ललिता, ज्योति, रेखा, प्रवीण व परविंद्र का सहयोग रहा।