पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rai News Haryana News 28 Bags Of Dap Manure Stolen By Breaking Lock Of Cooperative Warehouse

सहकारी समिति के गोदाम का ताला तोड़कर डीएपी खाद के 28 बैग किए चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राई गांव स्थित केंद्रीय सहकारी समिति पैक्स के गोदाम का ताला तोड़कर चोरी डीएसपी खाद के 28 बैग चोरी कर ले गए। पुलिस ने मैनेजर के बयान पर मामला दर्ज किया है।

असावरपुर निवासी विनोद कुमार ने कहा कि वह राई पैक्स का इंचार्ज है। जब वे पैक्स में आए तो ताला टूटा हुआ था। अब अंदर जाकर देखा तो गोदाम का ताला भी टूटा हुआ था। चोर अंदर से डीएसपी खाद के 28 बैग चोरी कर ले गए। यह खाद किसानों को वितरण किया जाना था। राई थाना पुलिस ने विनोद कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ ने कहा कि राई गांव के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे चेक किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...