- Hindi News
- National
- Alewa News Haryana News 280 Lakh Bill Of Aleva Police Station Connection Cut
2.80 लाख का था अलेवा पुलिस स्टेशन का बिल, कनेक्शन काटा
दो घंटे बाद बिजली सप्लाई की बहाल
अलेवा पुलिस द्वारा बिजली का बिल न अदा करने पर बिजली कर्मचारियों ने निगम ने गुरुवार को पुलिस स्टेशन का बिजली कनेक्शन काट दिया है। बिजली कनेक्शन कटने के बारे में पुलिस थाने का सारा काम ठप हो गया। बाद में एक सप्ताह में बिल भरने का आश्वासन मिलने पर निगम ने बिजली बहाल कर दी।
बिजली निगम के अनुसार अलेवा पुलिस स्टेशन पर पिछले दो साल से लगभग 2 लाख 80 हजार का बिजली बिल बकाया था। बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद पुलिस बिल नहीं भर रही थी और बकाया राशि लगातार बढ़ रही थी। इसे देखते हुए बिजली अधिकारियों ने थाने का कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए। आदेश मिलने के बाद बिजली कर्मचारियों ने गुरुवार दोपहर को थाने की बिजली काट दी। अचानक बिजली जाने से थाने के सभी कार्य ठप हो गए। इस पर जब पुलिस कर्मचारियों ने निगम से बिजली जाने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि बिल नहीं भरने के कारण थाने का कनेक्शन काट दिया गया है। यह जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मंच गया। आनन-फानन में एसएसओ संजय कुमार को सूचना दी गई। बाद में पुलिस कर्मचारियों ने निगम से बिल भरने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। आश्वासन मिलने के बाद बिजली निगम ने दो घंटे बाद थाने का कनेक्शन जोड़ दिया।
अगर फिर बिल नहीं भरा तो होगी कार्रवाई : एसडीओ
पुलिस स्टेशन पर 2 लाख 80 हजार रुपए का बिल बकाया है। बिल नहीं भरने के कारण कनेक्शन काटा गया था। फिलहाल एक सप्ताह में बिल भरने का आश्वासन मिला है। अगर इस दौरान बिल जमा नहीं हुआ तो निगम फिर से कार्रवाई करेगा।
-कुलदीप सिंह, एसडीओ, सब डिवीजन, डीएसवीबीएन, नगूरां