- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News 290 People Tested Health On World Kidney Day In Ku
केयू में विश्व किडनी दिवस पर जांचा 290 लोगों का स्वास्थ्य
केयू के स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को वर्ल्ड किडनी दिवस के अवसर पर डॉ. आशीष अनेजा ने नि:शुल्क शिविर लगाया। शिविर में काेराेना वायरस के लक्षण व बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि अगर किसी मरीज को लंबे समय से बुखार, सिरदर्द, नाक बहना, सांस लेने में दिक्कत और छाती में अकड़न जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। कैंप में 290 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस कैंप में सभी टेस्ट जैसे ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हिमोग्लोबिन, न्यूरोपेथी, किडनी फंक्शन, ईसीजी, यूरिक एसिड और बीएमडी टेस्ट मुफ्त किए गए और दवा वितरित की गई। डॉ. अनेजा ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण लोगों में पेटदर्द, टायफाइड, वायरल फीवर, खांसी व जुकाम की समस्या बढ़ती जा रही है। इससे बचने के लिए ठंडी चीजों से परहेज करना चाहिए। भागदौड़ भरी जिंदगी में गलत खानपान और असंतुलित दिनचर्या के कारण इंसान का शरीर विभिन्न प्रकार के रोगों का शिकार होता जा रहा है। इनमें से एक है किडनी का रोग।
इस अवसर पर डॉ. अनिल मित्तल, डॉ. अंकित, नरेंद्र, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. अरुण केसरवानी, डॉ. तक्षक, एसएस खोखर, अवतार सिंह, नीना, सोनिया, अशोक, अनिल, वरुण, दीपक गुलाटी, सुभाष, विरेंद्र, सतीश, पार्थ, संजीव, योगेश, नीरज, सिद्धार्थ, रुपेश खन्ना और दीपचंद मौजूद रहे।