पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tohana News Haryana News 3 Named Along With Deceased On Complaint Of Accused In Paramjeet Murder Case

परमजीत मर्डर मामले में आरोपी की शिकायत पर मृतक सहित 3 नामजद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव समैण में मंगलवार शाम परमजीत उर्फ चीचु मर्डर मामले में सदर पुलिस ने आरोपी प्यारे लाल की शिकायत पर मृतक परमजीत सिंह सहित तीन लोगों को नामजद कर दो तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में प्यारे लाल उर्फ पिल्ला ने बताया कि वह शराब ठेकेदारी का काम करता है। 10 मार्च को वह शराब ठेके पर था। उस समय परमजीत के साथ मोहित व सुनील वहां आए और उसके साथ झगड़ा करने लगे। उस समय वे तीनों शराब के नशे में थे। उसने उन्हें समझाया कि त्यौहार का दिन है इसलिए यहां से चले जाओ। उस समय तो वहां से चले गए लेकिन उसी दिन शाम को बस अड्डे पर उन्होंने उस पर तलवार व डंडों से हमला कर दिया। उनके साथ दो तीन अन्य लोग भी थे। अपने बचाव के लिए उसने फायर किया जिससे परमजीत को गोलियां लग गई। जिससे वे भाग खड़े हुए तभी उसका भाई मनोज वहां आया और उसे टोहाना के नागरिक अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।

खबरें और भी हैं...