पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News 3 People Injured In Rod And Pole At Jhanda Chowk 9 Nominated

झंडा चौक पर 3 लोगों को रॉड व डंडे से किया घायल, 9 नामजद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जगाधरी झंडा चौक पर 3 लोगों को लोहे की रॉड व डंडों से मारपीट कर घायल करने के आरोप में थाना शहर जगाधरी पुलिस ने 9 लोगों को नामजद कर कार्रवाई शुरू कर दी। थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में शांति कॉलोनी के सुलेमान ने बताया कि 5 मार्च की शाम 9 बजे वह झंडा चौक पर थे। साथ में भाई शारूख शेख व उसका सरस्वती कॉलोनी निवासी दोस्त हर्ष भी थे।

इसी दौरान जोनी, अंकित, गुरु, अमित, लालू, दिनेश, धाना राणा, बब्बू, साहिल पंडित आए और उन तीनों पर लोहे की रॉड व डंडे से मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर जब आसपास लोग जुटने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। जाते वक्त आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। बाद में लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया और पुलिस ने बयान लिए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

खबरें और भी हैं...