पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News 3 Youngsters Were Giving The Place Of Second English Paper Of 10th Class The Team Caught The Absconding From The Center

3 युवक दूसरे की जगह दे रहे थे 10वीं का अंग्रेजी का पेपर, टीम ने पकड़ा तो सेंटर से हुए फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरुवार को 10वीं के अंग्रेजी के पेपर में दूसरे की जगह बैठे तीन युवक मिले। परीक्षा केंद्र में गई उड़नदस्तों की टीम ने जब युवकों को पकड़ लिया तो तीनों मौके से फरार हो गए। इनमें से दो केस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में बने परीक्षा केंद्रों में सामने आए। वहीं एक केस गुरुनानक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुुरुक्षेत्र में मिला। छात्रों की जगह परीक्षा दे रहे तीनों युवक पकड़े जाने के बाद मौके से भाग गए जिसके चलते इन तीनों ही मामलों में उड़नदस्ते की टीम ने कार्रवाई करते हुए यूएमसी बना दिया। वहीं आर्य गर्ल्स स्कूल शाहाबाद और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाबैन में पर्ची से नकल करते दो छात्र पकड़े गए। इन दोनों छात्रों के भी यूएमसी बना दिए गए। गौरतलब है कि बुधवार को 12वीं कक्षा की गणित परीक्षा के दौरान भी दूसरे की जगह पेपर देते छह युवकों को पकड़ा गया था। इन सभी युवकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई थी जिनमें से एक युवक फरार हो गया था। वहीं पांच के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली थी।

} पांच परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंचे ऑब्जर्वर

बोर्ड परीक्षाओं को शिक्षक भी गंभीरता से नहीं ले रहे जिसके चलते परीक्षा केंद्रों पर तैनात किए गए ऑब्जर्वर केंद्रों में नहीं पहुंच रहे। गुुरुवार को भी जिलेभर के पांच परीक्षा केंद्रों पर ऑब्जर्वर नहीं पहुंचे जिसके चलते ऑब्जर्वर की गैर हाजिरी में परीक्षा करवाई गई। नोडल अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि ऑब्जर्वर ड्यूटी देने वाले शिक्षकों की गैर हाजिरी रिपोर्ट रोजाना बोर्ड को भेजी जा रही है। इस मामले में बोर्ड की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं...