- Hindi News
- National
- Ratia News Haryana News 300 Quintals Of Narma And 600 Quintals Of Paddy Stolen From Godowns Three Booked
गोदाम से 300 क्विंटल नरमा और 600 क्विंटल धान चोरी, तीन पर मामला दर्ज
शहर पुलिस ने संजय गांधी चौक निवासी मोहन लाल की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ उसके गोदाम से 2 लाख रुपये कीमत की करीब 300 क्विंटल नरमा व 600 क्विंटल धान की फसल चुराने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपियों में गांव चंदोकलां निवासी छिंदा, टोहाना रोड स्थित शेरगढ़ ढाणी निवासी अमरीक व जग्गू का नाम शामिल है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कई दिनों से कर रहे थे चोरी, अब हुआ खुलासा
दुकानदार मोहन लाल ने बताया कि संजय गांधी चौक पर उसकी किरयाणा की दुकान है। वह धान व नरमा की फसल खरीदने का भी काम करता है। उसने पुराना बस स्टैंड पर गोदाम बना रखा है। खरीदी गई फसल को वहीं पर स्टॉक कर बाद में बेच देता है। गोदाम में सीजन के दौरान उसने फसल रखी थी। गोदाम में दिसंबर से जनवरी के दौरान 2 लाख रुपये कीमत की करीब 300 क्विंटल नरमा व 600 क्विंटल धान की फसल काे अलग-अलग दिनों में चुरा लिया। आरोपी हर रोज गोदाम से थोड़ी-थोड़ी फसल चुराकर बेचते रहे। जब उसने रिकॉर्ड से मिलान किया तो मामले का पता चला। उसने फसल चुराने का गांव चंदोकलां निवासी छिंदा, टोहाना रोड स्थित शेरगढ़ ढाणी निवासी अमरीक व जग्गू पर शक जाहिर किया है। उसका कहना है कि उक्त लोगों ने ही उसके गोदाम से फसल चुराकर बेच डाली।