पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhattu Kalan News Haryana News 33 Percent Stake In Mnrega To Be Given To Women Banshilal

मनरेगा में 33 प्रतिशत हिस्सेदारी महिलाओं को दी जाएगी : बंशीलाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला दिवस के अवसर पर भट्टू मंडी के ग्राम सचिवालय में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच बंशीलाल भीगासरा ने की। उन्होंने सरकार द्वारा दिये गए निर्देशों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मनरेगा में अब महिला मेट की नियुक्ति की जाएगी व मनरेगा में महिलाओं की 33 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी। भट्टू क्षेत्र में टाउन एरिया प्लान लागू किया गया है उसको रद्द करने का प्रस्ताव पारित किया गया। ग्राम सभा में कॉलेज रोड पर बने शराब के ठेके व वहां पर लगी अंडों व मांस की रेहडिय़ों को हटाने, टाउन पार्क के पास खोखे में चलाई जा रही मीट की दुकान को भी हटाने का प्रस्ताव रखा गया। जिसका सभी सदस्यों ने सहमति जताई।

वहीं गांव सूलीखेड़ा में भी ग्राम सभा का आयोजन किया। जिसमें सरपंच सरिता देवी, सरपंच प्रतिनिधि रामप्रकाश व एएनएम वीरबाला ने योजनाओं के बारे में बताया।

खबरें और भी हैं...