पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirsa News Haryana News 33 Schools In The District Applied For Starting Vocational Courses

जिले के 33 स्कूलों ने वोकेशनल कोर्स शुरू करने के लिए किया आवेदन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रदेश में एनएसक्यूएफ यानि नेशनल स्किल क्वालिफाई फ्रेम वर्क के तहत सरकारी स्कूलों में वोकेशनल कोर्स करवाए जा रहे है। राज्यभर के 1065 सरकारी स्कूलों में 14 वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई करवाई जा रही है। अगर बात सिरसा जिला की करें तो यहां 66 स्कूलों में वोकेशनल कोर्स चल रहे है। अब राज्य सरकार ने स्वयं रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 11 मार्च तक प्रदेशभर के उन सभी हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों से आवेदन मांगे थे जो अपने विद्यालय में वोकेशनल कोर्स शुरू करना चाहते है। सिरसा जिला में 33 और स्कूलों ने वोकेशनल कोर्स शुरु करने के लिए आवेदन किया है। परियोजना समन्वयक नरेन्द्र ने बताया कि हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा वोकेशनल कोर्स शुरू करने के लिए कुछ शर्ते निर्धारित की गई थी। एक कोर्स शुरु करने के लिए कम से कम 40 विद्यार्थियों को होना जरूरी था। जबकि दो कोर्स के लिए 80 की संख्या जरूरी थी।

स्वरोजगार को बढ़वा देने के लिए कोर्स करवाए जा रहे

समग्र शिक्षा के जिला परियोजना समन्वयक पवन सुथार ने बताया कि स्वयं रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकारी स्कूलों में वोकेशनल कोर्स करवाए जा रहे है। ताकि विद्यार्थी उन कोर्स को करके अपना रोजगार स्वयं चला सकें। अब जिला के 33 और स्कूलों ने वोकेशनल कोर्स शुरु करने के लिए आवेदन किया है।

वर्तमान में यह कोर्स चल रहे स्कूलों में : नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ ) योजना तहत अलग-अलग वोकेशनल कोर्स कराए जा रहे हैं। प्रत्येक स्कूल में दो कोर्स की सुविधा दी गई। जिनमें एग्रीकल्चर, रिटेल, बैकिंग एंड इंश्योरेंस, बैंकिंग एंड फाइनेंस, ब्यूटी एंड वेलनेस, ऑटोमोबाइल, आइटी, हेल्थ केयर मीडिया, सिक्योरिटी,फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोट्र्स, ट्रेवल एंड टूरिज्म, पेशेंट केयर एसिस्टेंट, अपीरियल एंड फैशन डिजाइन शामिल है।
खबरें और भी हैं...