पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिविर में 35 पशुपालकाें ने लिया प्रशिक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नरवाना. समापन समारोह में उपस्थित पशु पालक व अधिकारी।

नरवाना | पंजाब नेशनल बैंक कृषक प्रशिक्षण केन्द्र सच्चाखेड़ा में 7 दिवसीय पशु-पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केन्द्र हिसार के सहयोग से संचालित इस प्रशिक्षण में आसपास के गांव से अनुसूचित जाति के 35 पशुपालकाें ने भाग लिया। केन्द्र की निदेशिका किरण कुमारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण के दौरान पशुपालकों को पशु प्रजनन, नस्ल सुधार, संतुलित आहार, बीमारियों से बचाव एवं टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान आदि विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इनके अलावा दूध एवं दूध उत्पादों का मूल्य संवर्धन पर विशेष तौर पर जानकारी दी तथा दूध से विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाने भी सिखाए गए। पशु विज्ञान केन्द्र भिवानी के वरिष्ठ पशु वैज्ञानिक डाॅ. धर्मबीर दहिया ने संतुलित आहार खनिज मिश्रण की महत्ता अाैर साइलेण बनाने की महत्वपूर्ण जानकारियां दी। समारोह के मुख्य अतिथि डाॅ. रमेश कुमार वरिष्ठ पशु वैज्ञानिक पशु विज्ञान केन्द्र जींद ने नस्ल सुधार के लिए कृत्रिम गर्भाधान अपनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने पशुपालकों को इस व्यवसाय से अधिक मुनाफा कमाने के लिए प्रथम ब्यांत की उम्र कम करने, दो ब्यांतों का अंतर कम करने और नवजात शिशुओं में मृत्यु दर कम करने पर बल दिया।
खबरें और भी हैं...