कैंप में मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 35 का चयन
सोनीपत | महात्मा आशानन्द वधवा हिन्दू मंच और जिला अंधता निवारण समिति संयुक्त तत्वावधान में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गन्नौर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। 198 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। आंखों के 35 रोगियों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. बीके राजौरा के दिशा निर्देशन में शिविर लगा। संस्था प्रधान हरिचंद स्नेही की अध्यक्षता व प्रताप चन्द भुटानी के ब्रह्मत्व में शिविर से पहले यज्ञ हवन किया गया। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुशील मानकटालिया ने नेत्र रोगियों की जांच की। सामान्य अस्पताल में जागृति के लिए ग्लूकोमा सप्ताह 8 मार्च से 14 मार्च तक शिविर लगाया जा रहा है। कैम्प में मंजू कश्यप और रेखा हॉन्डा ने उच्च रक्तचाप 70 केस दर्ज किए। अंकुश कुमार और देवेन्द्र कुमार ने शूगर के 50 रोगियों की जांच की। मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए 35 रोगी चिन्हित किए गए। इन्हें सामान्य अस्पताल सोनीपत में 17 मार्च मंगलवार को बुलाया गया है। आधुनिक तकनीक से इनका ऑपरेशन होगा।