- Hindi News
- National
- Jind News Haryana News 35 Thousand Cash And Goods Stolen By Breaking The Warehouse Wall
गोदाम की दीवार तोड़कर 35 हजार की नकदी व सामान चोरी
पटियाला चौक पर एक गोदाम की दीवार तोड़कर अज्ञात व्यक्ति एलईडी, छह पेटी फरूटी व 35 हजार रुपए की नकदी चुरा ले गए। शहर थाना पुलिस ने इस पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में झज्जर के डिग्गल हाल आबाद मेन बाजार निवासी नीरज ने बताया कि उसका पटियाला चौक पर फरूटी का गोदाम है। 10 मार्च की रात को वह अपने गोदाम को ठीक से बंद करके गया था। रात को अज्ञात लोगों ने गोदाम के पीछे बने शौचालय की दीवार तोड़कर एक एलईडी, छह पेटी फरूटी व 35 हजार रुपए की नकदी चुरा ली। इसका पता उसे 11 मार्च को सुबह लगा। जब वह सुबह सुपर गोदाम पर पहुंचा। अंदर जाकर देखा तो दिवार पर लगी एलईडी, छह पेटी फरूटी व 35 हजार रुपए की नकदी गायब मिली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। शहर थाना पुलिस ने नीरज की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।