समता योग आश्रम में जांची 375 लोगों की आंखें
यमुनानगर| जगाधरी में संगत समतावाद मुख्यालय समता योग आश्रम में नेत्र जांच शिविर लगाया गया। जिसमें 375 लोगों की आंखें जांची गई। वहीं मुफ्त दवाइयां और चश्मे बांटे गए। इस दौरान लंगर भी लगाया गया। संयोजक सेवादार यश बख्शी ने कहा कि बहुत से लोग ऐसे हैं कि जो अपने स्वास्थ्य का चेकअप नहीं करा पाते। समता योग आश्रम में उनके लिए कैंप लगाए जाते हैं। हमारा उद्देश्य ये ही है कि हम दूसरों के काम आ सकें। नेत्र जांच शिविर में लोगों को आंखों को स्वस्थ रखने के लिए जागरूक भी किया गया। क्योंकि आंखों से ही हम दुनिया को देख पाते हैं।