पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnal News Haryana News 39cleanliness Will Be Maintained By Retrofitting The Way Of Toilets39

‘शौचालयों की ढंग से रिट्रोफिटिंग से ही रहेगी स्वच्छता बरकरार’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एडीसी के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ग्रामीण आंचल में शौचालयों की रिट्रोफिटिंग के लिए विकास सदन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें स्वच्छ भारत मिशन के खंड समन्वयक सहित पंचायती राज विभाग के एसडीओ, जेई मौजूद रहे। जिला कार्यक्रम राजकुमार संधू ने बताया कि व्यक्तिगत शौचालयों की सही ढंग से रिट्रोफिटिंग से ही ग्रामीण आंचल में स्वच्छता बरकरार रह सकती है।

खुले में शौच मुक्त के स्तर को बनाए रखने के लिए शौचालयों की रिट्रोफिटिंग करना अति आवश्यक है। ग्रामीण आंचल में जो व्यक्तिगत शौचालय एकल गड्ढे व सेप्टिक टैंक बने हुए हैं उन परिवारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर एकल गड्ढे को दो जालीदार गड्ढे बनवाए जा रहे हैं।

इस माैके पर स्वच्छाग्राही रोहताश अग्रवाल ढाकवाला, एडीसी कार्यालय से विकास चोपड़ा, सुखदेव चौहान, एसडीओ गौरव भारद्वाज, वीरेंद्र धीमान, जेई बतौर मास्टर ट्रेनर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...