पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘हर किसी के अंदर होती है प्रतिभा’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उचाना. महिला कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में डांस करतीं छात्राएं।

उचाना | रेलवे रोड पर महिला कॉलेज उचाना में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने अलग-अलग प्रतियोगिताओंं में हिस्सा लिया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. उमेश ने की तो मुख्य अतिथि संस्था शिक्षा निदेशक जितेंद्र कुमार रहे। छात्राओं ने ग्रुप, एकल डांस में हिस्सा ले अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। जितेंद्र कुमार ने कहा कि हर किसी के अंदर कोई न कोई प्रतिभा होती है। कोई खेल तो कोई मंच पर बेहतर कर सकता है।

मंच पर आकर प्रस्तुति देना हर किसी के बस की बात नहीं है। छात्राओं को चाहिए कि कॉलेज में होने वाली इस तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले। इस तरह के आयोजनों से प्रतिभाओं को मंच पर आने का अवसर मिलता है।
खबरें और भी हैं...