- Hindi News
- National
- Sonipat News Haryana News 39everyone39s Sense Of Service Is Sure Color39
‘सबकी सेवा की भावना ही पक्का रंग’
स्वामी दिव्यानंद भिक्षु ने कहा है कि यदि पतीले से कटोरी में सब्जी-दाल डालने वाला माध्यम चम्मच ही ठीक नहीं, गंदा है तो दाल सब्जी अच्छी होते हुए भी बिगड़ जाएगी। धर्म ग्रंथ अपने आप में परम पवित्र मार्गदर्शक हैं किंतु यदि व्यास मंच पर बैठे व्यास उसी स्तर के न हों, जिस स्तर के इन धर्म ग्रंथों के लेखक हैं तो समाज को वह नहीं मिल पाएगा, सबकी सेवा करने की भावना का संकल्प ही पक्का रंग है।
श्री सेवा समिति महाबीर दल द्वारा नंदवानी नगर स्थित श्री हनुमान मंदिर में गीता अमृत महाेत्सव में स्वामी दिव्यानंद प्रवचन करते हुए बाेल रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले होली जैसे पर्व में भी केवल बाहर के रंगों से स्वयं के बाहर-बाहर से ही रंग लेने का नाम न था। सही मायने में सबकी सेवा करने की भावना का संकल्प ही पक्का रंग है। इसी सेवा के द्वारा जो भीतर में सबके प्रति प्यार बनेगा, आत्मिक भाव बनेगा, वही हमें अंदर बाहर से सजा देगा, संवार देगा।
सोनीपत. भागवत कथा सुनते श्रद्धालु।