पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gharaunda News Haryana News 39government Should Give 50 Thousand Compensation Per Acre To Farmers39

‘किसानों को प्रति एकड़ 50 हजार मुआवजा दे सरकार’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नीलोखेड़ी | राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के सह-संयोजक एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य ललित बुटाना ने कहा कि एक तरफ जहां प्रदेश का किसान महंगाई की मार झेल रहा है, वहीं उन पर अब प्राकृतिक आपदा भी आन खड़ी हुई है। इससे किसानों की फसल बर्बाद होने की कगार पर है। सरकार को चाहिए कि वह किसानों की आर्थिक मदद के लिए आगे आएं। किसान देश का अनदाता है। प्रदेश सरकार किसानों के कर्ज माफ करने के साथ-साथ किसानों की दशा भी सुधारने का काम करें। किसानों को प्रति एकड़ फसल के हिसाब से 50 हजार रुपए मुआवजा दिया जाए। फसलों के रेट बढ़ाएं जाएं। किसानों का ब्याज माफ किया जाए, ताकि किसानों को सरकार की ओर से आर्थिक मदद मिल सके।
खबरें और भी हैं...