पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ अाहार जरूरी’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काछवा | प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र काछवा की ओर से डाॅ. सुनील कुमार आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में पीएचसी काछवा में राष्ट्रीय पोषण माह पर फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया। डाॅ. सुनील कुमार, डॉ. दिनकर डेंटल सर्जन व डॉ. नीलम ने बताया किसी भी व्यक्ति को स्वस्थ रखने में पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बिना स्वस्थ आहार लिए व्यक्ति कभी निरोगी और पूरी तरह स्वस्थ नहीं रह सकता है। वहीं जो लोग पोषक तत्वों से भरा स्वस्थ आहार ग्रहण नहीं करते वे लोग चारों तरफ से बीमारियों से घिर जाते हैं। वहीं सभी गर्भवती महिलाओं को नवजात शिशु को जन्म के एक घंटे के अंदर स्तनपान शुरू कराने तथा शिशु को अपना पहला पीला गाढ़ा दूध पिलाना मां का पहला पीला गाढ़ा दूध बच्चे का पहला टीका होता है। शिशु को शुरुआती 6 माह में सिर्फ अपना दूध ही पिलाए और ऊपर से कुछ न देने अाैर बच्चे के छह माह पूरे होने पर मां के दूध के साथ ऊपरी आहार शुरू करने के बारे में जानकारी दी। कैंप में महिलाओं, नवजात शिशुओं, किशोरावस्था व बड़े बुजुर्ग और बच्चों को स्वास्थ्य की जांच की गई। इस मौके पर सरपंच अजय कुमार, पंच नरेश कुमार, सुरमुख सिंह, जयराज आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट आश संगीत, रीना एएनएम अनिता, चंद्रकांता, रामपाल शर्मा व यतिन मौजूद रहे।

करनाल. काछवा में शिविर में मरीजों की जांच करते हुए डाॅक्टर।
खबरें और भी हैं...