- Hindi News
- National
- Karnal News Haryana News 39holi Festival Has Special Importance In Indian Culture39
‘भारतीय संस्कृति में होली पर्व का है विशेष महत्व’
करनाल | श्रीकृष्ण मंदिर प्रबंधक कमेटी काछवा की ओर से काछवा स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में होली के रंग-कान्हा के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने मधुर भजनों पर झूमते हुए फूलों की होली खेली। जम्मू से पधारे सूरज प्रकाश शास्त्री ने भजनों से सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक दूसरे पर फूल बरसाकर होली खेली। सभी श्रद्धालु कान्हा की मस्ती में झूमते नजर आए। कार्यक्रम में गांव के सरपंच अजय कुमार ने मुख्य रूप से शिरकत की। प्रधान सुरेंद्र भाटिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति में होली पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व हमें स्नेह एवं भाईचारे का संदेश देता है। इस मौके पर मीडिया प्रभारी प्रमोद नागपाल ने बताया कि कमेटी की ओर से हर वर्ष फूलों की होली धूमधाम से मनाई जाती है।