पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonipat News Haryana News 39if Any Dirt Is Found On National Highway Nhi Will Be Responsible39

‘राष्ट्रीय राजमार्ग पर कहीं कोई गंदगी मिली तो जिम्मेदार होगा एनएचआई’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कहीं कोई गंदगी होती है तो उसकी सफाई की जिम्मेदारी भी एनएचआई की है। ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्गों को पूर्ण रूप से स्वच्छ रखना एनएचएआई की जिम्मेदारी है, जिसमें चूक मिलने पर पर्यावरण संरक्षण के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही मुरथल में बन रहे साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को अतिशीघ्र पूरा होना चाहिए तथा ढाबों से निकलने वाली गंदगी की स्वच्छता को लेकर व्यवस्था बेहतर रूप में अमल में लाई जाए।

यह हिदायत एनजीटी के चेयरमैन जस्टिस प्रीतमपाल ने जिला प्रशासन सहित निगम अधिकारियों को दी। दो दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की और जिले के पर्यावरण व्यवस्था को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों का रखरखाव तथा सफाई व अन्य जरूरी प्रबंध किये जाने चाहिए। इस मामले में कोई भी लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

उन्होंने आवासीय सोसायटी, ढाबों और होटलों में भी सफाई की जिम्मेदारी संबंधित संस्थान द्वारा किये जाने के निर्देश दिए। बैठक में घर-घर जाकर कूड़ा उठाने तथा गीला व सूखा कूड़ा अलग करने के कार्य की गंभीरता से समीक्षा की। उन्होंने नहरों की सफाई का जायजा भी लिया, जिसके तहत उन्होंने निर्देश दिया कि नहरों में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

निगम ने अपनी रिपोर्ट से अवगत करवाया

नगर निगम के अधिकारियों ने पावर प्वाईंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपनी तमाम गतिविधियों की जानकारी दी। ट्विन बिन क्लिनिंग, मैटिरियल रिकवरी फैसिलिटी, वैट वेस्ट कंपोस्टिंग, मैनेजमेंट ऑफ प्लास्टिक वेस्ट का कार्य किया जा रहा है।

जिला प्रशासन की ओर से यह होगी अब पहल

डीसी डॉ. अशंज सिंह ने यहां सुझाव दिया कि नगर निगम की सीमा से बाहर बनी आवासीय सोसायटी को भी निगम के अंतर्गत लाने पर भी मंथन किया गया,अब जिसके लिए जरूरी कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

सोनीपत. अधिकारियों को निर्देश देते एनजीटी के चेयरमैन जस्टिस प्रीतमपाल।
खबरें और भी हैं...