- Hindi News
- National
- Jind News Haryana News 39important To Make People Aware Of Corona Virus39
‘कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करना जरूरी’
कब बुलबुल बच्चों ने डीएवी स्कूल पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें जिला संगठन आयुक्त राजेश वशिष्ठ ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल राजेश दुहन ने की। जिला संगठन आयुक्त राजेश वशिष्ठ ने बच्चों को कोरोना वायरस से लोगों को जागरूक करने के लिए कब बुलबुल बच्चों को प्रेरित किया।
सभी बच्चों ने प्रेरित होकर हाथों में पट्टी लेकर शहर में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। राजेश वशिष्ठ ने बताया कि कोरोना एक वायरस है। डॉक्टरों के मुताबिक यह वायरस जानवरों से इंसान में फैला है। इस संक्रमण का असर व्यक्ति के छूने, छींकने या खांसने से फैल सकता है। इस वायरस की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई थी। इस वायरस ने अब अमेरिका और भारत में भी पैर पसार लिए हैं। इससे डरने की जरूरत नहीं, बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रिंसिपल राजेश दुहन ने कहा कि बच्चे प्रेरित होकर नेक मुहीम को आगे बढ़ा रहे हैं। हमें जरूरत है तो केवल जागरूक होने की। कोरोना से डरने की नहीं।
जींद. कार्यक्रम के दौरान हाथ में पट्टी लेकर कोरोना वायरस से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करते कब बुलबुल के बच्चे।