पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnal News Haryana News 39meditation Perception Samadhi Is Part Of Yoga39

‘योग का हिस्सा है ध्यान, धारणा, समाधि’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करनाल | योग की अलख जगाते हुए मेरा मिशन स्वस्थ करनाल के संचालक योग गुरु दिनेश गुलाटी ने बताया कि इस मिशन का उद्देश्य हर व्यक्ति को आरोग्य प्रदान करना है। यौगिक क्रियाओं द्वारा मनुष्य स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। उन्होंने फव्वारा पार्क योग कक्षा में योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करवाया। उन्होंने कहा कि योग मानव चेतना के विकास में एक विकासवादी प्रक्रिया है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक विकास संभव है। योग और अाध्यात्म एक-दूसरे के पूरक हैं। ईश्वर को पाने की सकारात्मक प्रक्रिया याेग है। योग की निरंतर साधना से ही अध्यात्म के पथ पर अग्रसर हो सकते हैं। ध्यान, धारणा, समाधि यह सभी योग का हिस्सा है। योग मानसिक शांति और आत्मिक शक्ति प्रदान करता है। मन व मस्तिष्क को शांत कर तनाव को दूर करता है। इस अवसर पर नीलम बठला, निधि गुप्ता, वीना धीर, नवीन संदूजा, सुनीता, रमा, बब्बल, एनेफ, देवेश भाटिया, गोकुल किशोर, आईडी मदान व राघव सिंगला मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...