- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News 39nss Is A Strong Medium To Introduce Students To Social Service39
‘विद्यार्थियों को समाज सेवा से रूबरू कराने का सशक्त माध्यम एनएसएस’
राजकीय नेशनल कॉलेज में एनएसएस के सात दिवसीय कैंप का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप गोयल ने किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में विद्यार्थियों को समाज सेवा से रूबरू कराने का एक सशक्त माध्यम है एनएसएस क्योंकि एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थी ना केवल समाज सेवा करना सीखते हैं बल्कि उनका व्यक्तित्व विकास भी होता है और उनमें मैं नहीं बल्कि आप और हम की भावना आती है। एनएसएस के प्रभारी डॉ. सज्जन कुमार ने कहा कि इस एनएसएस कैंप के माध्यम से ना केवल कॉलेज प्रांगण में बल्कि आसपास के क्षेत्रों में साफ सफाई भी की जाएगी व समाज को स्वच्छता व समाजिक कुरीतियों के विरोध संदेश भी देंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे अपने सभी एनएसएस अधिकारी साथियों के बेहद आभारी हैं जिन्होंने इस कैंप को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। इस अवसर पर कॉलेज के उप प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र प्रदीप ने भी एनएसएस स्वयंसेवकों को संबोधित किया।