पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Charkhi Dadri News Haryana News 39our Aim Is To Benefit Government Schemes To The Common People39

‘हमारा उद्देश्य सरकारी योजनाओं का आम लोगों तक लाभ पहुंचाना’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उपायुक्त श्याम लाल पूनिया द्वारा टीम के साथ ‘ओपन शेल्टर होम’ का निरीक्षण किया। झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के लिए चलाए जा रहे स्कूल को एनजीओ नारी चेतना समिति द्वारा संचालित किया जा रहा है। गरीब तबके के बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य समिति द्वारा किया जाता है। उपायुक्त द्वारा बच्चों व उपस्थित सदस्यों को करोना वायरस से बचाव के लिए सावधानियां बताई गई व बच्चों को सुबह उठकर सर्वप्रथम अपने माता-पिता को नमस्कार करने के लिए प्रेरित किया गया। करीब एक घंटे का समय उपायुक्त ने गरीब बच्चों /लाभार्थियों के साथ बिताया। इस दौरान बच्चों को टूथ ब्रश करने से संबंधित डेमो दिया। बच्चों को स्वास्थ्य व शिक्षा के प्रति प्रेरित कर आदर्श नागरिक बनकर देश सेवा करने के लिए कहा गया।

उपायुक्त ने संस्था के पदाधिकारियों को स्कूल में दाखिला करवाए गए बच्चों का उचित फीडबैक लेने बारे हिदायत दी गई। उपायुक्त पूनिया में कहा कि हमारा उद्देश्य हर वर्ग को साथ लेकर सरकारी योजनाओं का आम लोगों तक लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर बच्चों ने उपायुक्त को 2 से 5 तक पहाड़े सुनाए गए तथा उपायुक्त द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर बच्चों ने दिए। इस दौरान बच्चों को दिया जाने वाला भोजन जांचा गया व स्कूल स्टॉफ को समाज के प्रति सेवा करने के लिए प्रेरित किया। मौजूद स्वास्थ्य टीम से बच्चों का हर माह सुचारू रूप से स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर बच्चों के साथ बिताए पलों में उपायुक्त व बच्चें बहुत खुश नजर आए। इस अवसर पर उपायुक्त के साथ जिला बाल संरक्षण कार्यालय की टीम, बाल कल्याण समिति सदस्य, स्वास्थ्य विभाग की टीम व अन्य प्रशासनिक अधिकारी व स्कूल स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...