- Hindi News
- National
- Ellenabad News Haryana News 39public Support Is Necessary For Drug Addiction39
‘नशे के खात्मे के लिए जन सहयोग जरूरी’
शहर के सीआरपी. सेंटर में नेहरू युवा केंद्र सिरसा के तत्वाधान में खंड ऐलनाबाद व खंड नाथूसरी चौपटा के सहयोग से खंडस्तरीय युवा क्लब विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सीताराम भाटिया, सुरेश कुमार, रमन कुमार द्वारा आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि अतिथि भाजपा नेता व किशनपुरा के सरपंच प्रतिनिधि प्रताप सोलंकी, एडवोकेट प्रवीण शर्मा, सुभाष प्रेमी, जीतेन्द्र कुमार, मानव संरक्षण कल्याण संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने शिरकत की। मंच का संचालन करते हुए एनवाईवी सीताराम भाटिया ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और सभी से उनका परिचय करवाया।
इसके उपरांत बोलते हुए एडवोकेट प्रवीण शर्मा ने कहा कि युवाओं को नशे जैसी बुराई से दूर रहना चाहिए तथा हमें लोगों को भी नशे को लेकर जागरुक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा एक बहुत बड़ी बुराई है, जो समाज को खोखला कर रही है। मानव संरक्षण कल्याण संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि युवाओं को समाज को दिशा देने का कार्य करना चाहिए। युवा ही हैं जो आज समाज को सही दिशा दे सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सामाजिक बुराइयों का विरोध करें तथा लोगों को भी जागरुक करें।