पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnal News Haryana News 39where There Is Triveni There Is A Flow Of Positive Energy39

‘जहां त्रिवेणी होती है, वहां होता है सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करनाल. इंद्री के भादसो में त्रिवेणी लगाते समाधानांचल समिति के सदस्य।

करनाल | समाधानांचल की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट संतोष यादव द्वारा चलाए जा रहे त्रिवेणी लगाने के पुण्य कार्य को आगे बढ़ाते हुए शनिवार काे संस्था के पदाधिकारी राव रणविजय सिंह व अन्य सदस्यों ने इंद्री के गांव भादसो में 18 त्रिवेणियां लगाई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट संतोष यादव ने उन्हें समाधानांचल का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। इस दौरान राव रणविजय ने इस आंदोलन को आगे भी इसी तरह आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उनके इस संकल्प को देखते हुए एवं युवा पीढ़ी को नेतृत्व का अवसर देने के दृष्टिकोण से उन्हें समाधानांचल के राष्ट्रीय महासचिव का उत्तरदायित्व दिया गया है। आज समाधानांचल द्वारा 377वीं त्रिवेणी लगाई गई और लोगों को त्रिवेणी से होने वाले लाभों के बारे में अवगत करवाया गया। गांव की सरपंच रीना रानी ने कहा कि जहां त्रिवेणी लगी होती है वहां हर पल-हर क्षण सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह चलता रहता है। गांव के सचिव नवीन गोयत ने कहा कि ये जो पर्यावरण की लड़ाई है वो न्याय की लड़ाई है।
खबरें और भी हैं...