- Hindi News
- National
- Kharkhoda News Haryana News 4 Lakh Rupees Cheated The Farmer For Putting Up The Tower
किसान को टावर लगाने का झांसा देकर 4 लाख रुपए ठगे
राई | मुरथल गांव के एक किसान के साथ दो लोगों ने 4 लाख रुपए की ठगी की है। किसान को आरोपियों ने टावर लगवाने का झांसा दिया था। मुरथल थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मुरथल गांव निवासी मेहर सिंह ने कहा कि उसने अखबार में एक विज्ञापन देखा था। जिसमें टावर लगवाने के लिए संपर्क करने के लिए फोन नंबर दिए हुए थे। उसने फोन किया तो उसे टॉवर लगाने का झांसा दिया गया। आरोपियों ने उससे 4 लाख रुपए ठग लिए। जब उसने इसकी जांच की तो आरोपियों के बैंक खाते दिल्ली पीएनबी में मिले। जिस आधार पर उनकी पहचान हो सकी। मुरथल थाना पुलिस ने मेहर सिंह की शिकायत पर राजस्थान के अलवर निवासी अशोक शर्मा व दिल्ली के बुराड़ी निवासी राजीव शर्मा के रूप में हुई।