पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jind News Haryana News 4 Miscreants Riding Bike Robbed Private Bank Worker And Looted Rs 242 Lakh

प्राइवेट बैंककर्मी पर हमला कर बाइक सवार 4 बदमाशों ने लूटे 2.42 लाख रु.

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्याम नगर काॅलोनी निवासी एक महिला को उसकी ढाई लाख रुपए की लॉटरी लगने का झांसा देकर खाते में 47 हजार 100 रुपए डलवा लिए। इसके बाद न तो महिला के खाते में डाले गए पैसे वापस आए और न ही लाटरी के। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में श्याम नगर निवासी महिला कमलेश ने बताया कि उसके पास 25 फरवरी को अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करके सूचना दी थी कि उसकी ढाई लाख रुपए की लॉटरी लग गई है। लॉटरी की सूचना देने वाले व्यक्ति ने बताया कि आपको लॉटरी के पैसे लेने के लिए उसके खाते में कुछ पैसे जमा करवाने होंगे।

इस पर महिला ने अज्ञात व्यक्ति के झांसे में आ गई और उसके खाते में 47100 रुपए डलवा दिए। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने न तो उसके जमा करवाए गए पैसे दिए और न ही उसकी लॉटरी के। महिला ने कई बार फोन के माध्यम से उक्त अज्ञात व्यक्ति से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन व्यक्ति ने अपना मोबाइल बंद कर लिया।

जांच अधिकारी एएसआई नवजीत ने बताया कि महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी कर पैसे हड़पने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ढाई लाख की लाटरी निकलने का झांसा देकर महिला से की 47 हजार रुपए की ठगी

भास्कर न्यूज | सफीदों

प्राइवेट बैंक उज्जीवन की लोगों से रिकवरी करके गुरुवार दोपहर बाद सफीदों आ रहे एक कर्मचारी से बाइक सवार 4 बदमाशों ने हमला कर 2.42 लाख रुपए की नकदी लूट ली। वारदात के बाद डीएसपी व पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस घटना की जांच में लगी हुई है।

खानपुर निवासी बैंक कर्मी सुरेंद्र ने कहा कि वह गांव खेड़ाखेमावती स्थित उज्जीवन बैंक में काम करता है। वह गुरुवार दोपहर बाद पानीपत के गांव अहर-कुराना से करीब 2 लाख 42 हजार रुपए की बैंक की रिकवरी करके वापस सफीदों आ रहा था। उरलाना गांव से निकलते ही सफीदों एरिया में सुनसान सड़क पर रजबाहे के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार 4 युवकों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और पैसे से भरे बैग को छीनकर मौके से फरार हो गए।

इसके बाद उसने वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी चंद्रपाल, सीआईए सफीदों इंचार्ज कर्ण सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। लेकिन पुलिस को वारदात को अंजाम देने वालों का कोई सुराग नहीं लगा।

पुलिस लगी है जांच में : देवीलाल

सफीदों शहर थाना प्रभारी देवीलाल का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

खबरें और भी हैं...