- Hindi News
- National
- Radaur News Haryana News 4 Treatment Over Two Years After Beating The Doctor
डॉक्टर से मारपीट करने के 4 अाराेपी दो साल बाद काबू
यमुनानगर | कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में डॉक्टर पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो साल बाद आरोपी उमंग, विशाल, विक्की, विनित को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पूछताछ के बाद पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें सरकारी डॉक्टर वीपीएस दहिया ने शिकायत दी थी कि जेके रेजीडेंसी में आईएमए के कार्यक्रम में वे रात को गए थे।
रात करीब साढ़े 11 बजे वे होटल के बाहर खड़ी अपनी कार के पास पहुंचे तो देखा कि उनकी कार के पीछे उत्तराखंड नंबर की अाल्टो कार खड़ी थी। वे आधे घंटे तक इंतजार करते रहे, लेकिन कार मालिक नहीं आया। तब तक सभी डॉक्टर वहां से जा चुके थे और वे अकेले ही वहां पर थे। तभी होटल के अंदर से कार मालिक आठ-दस लोगों के साथ आया। उन्होंने जब उन्हें कार सही तरीके से पार्क करने की बात कही तो उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उनकी शर्ट फाड़ दी। मोबाइल छीनकर सड़क पर दे मारा। इस दौरान उसकी सोने-चांदी की चेन और जेब से ढाई हजार रुपए भी छीन लिए। होटल का गार्ड और एक दुकानदार बीच-बचाव कराने आए तो उनके साथ भी मारपीट की। बाद में पुलिस आई तो उन्होंने उसे बचाया। इस शिकायत पर शहर यमुनानगर पुलिस ने 16 सितंबर 2018 को मारपीट करने, स्नैचिंग करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया था। अब जाकर पुलिस ने इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी की है।