- Hindi News
- National
- Bahadurgarh News Haryana News 40 Cases Of Alcohol Were Being Taken In The Car Youth Arrested
कार में ले जा रहा था शराब की 40 पेटी, युवक गिरफ्तार
पुलिस ने कार में शराब की 40 पेटी छुपाकर ले जा रहे युवक को गिरफ्तार किया है। सीआईए टू बहादुरगढ़ प्रभारी सत्यवान ने बताया कि आसौदा एरिया में मुख्य सिपाही राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम केएमपी रोड गश्त कर रही थी। मिली गुप्त सूचना के आधार पर टोयोटा कार को रोक उसकी तलाशी ली। इस दौरान देसी शराब की 40 पेटियां मिली। पूछताछ में युवक कोई लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर सका। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक गांव ढाकला हाल किराएदार महावीर कॉलोनी खरखौदा जिला सोनीपत का विजय पुत्र श्याम सुंदर है। इससे पूछताछ की जा रही है।