पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ismailabad News Haryana News 43 Thousand Rupees Left Without Credit Card Otp

क्रेडिट कार्ड से बिना ओटीपी आए निकल गए 43 हजार रुपए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शाहाबाद | एक महिला के खाते से क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर 43 हजार रुपए निकाल लिए गए। मोहल्ला खत्तरवाड़ा निवासी नेहा शर्मा ने बताया कि उसने एक्सिस बैंक में नया क्रेडिट कार्ड बनवाया था। उसके पास ओटीपी और सीसीवी नंबर पूछने के लिए फोन आया, लेकिन उसने अपना ओटीपी नहीं बताया।

बावजूद इसके उसके खाते से 43 हजार रुपए निकल गए। यही नहीं पैसे निकलने का उसके पास कोई मैसेज भी नहीं आया। उसे इसका तब पता चला जब उसके खाते से 1469 रुपए कट गए। इसके बाद उसने बैंक में पूछताछ की। बैंक कर्मी ने उसे 43 हजार रुपए पहले भी कट जाने बारे बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...