- Hindi News
- National
- Pundri News Haryana News 45 Students Test Mathematics At Two Centers In Rajound
राजौंद में दो केंद्रों पर 45 छात्राें ने दी गणित की परीक्षा
राजौंद | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा 12वीं कक्षा की गणित की परीक्षा ली गई। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद के केंद्र अधीक्षक सुभाष ने बताया कि 37 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसी तरह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद के केंद्र अधीक्षक रामनिवास ने बताया कि आठ विद्यार्थियों ने गणित विषय की परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए थे और सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही।