पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gharaunda News Haryana News 45 Thousand Cheated By Pretending To Get Towers

टावर लगवाने का झांसा देकर 45 हजार ठगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जींद | बिहार के एक व्यक्ति ने एक युवक को टावर लगवाने का झांसा देकर 45 हजार रुपए ठग लिए। पुलिस ने व्यक्ति को नामजद करते हुए उसके खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

किशनपुरा गांव के सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने टावर लगवाने की कंपनी का विज्ञापन देखा था। उनके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबरों पर जब कॉल की तो अपनी पहचान बिहार के गांधी तोला गांव निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में बताई। उन्होंने जमीन के सारे डॉक्यूमेंट मांगे और जल्द ही टावर लगवाने की बात कही। उसके बाद उन्होंने 2-3 बार 45 हजार रुपए खाते में डलवाने को कहा। इसको लेकर उसने भी उन पर विश्वास करते हुए 45 हजार रुपए की राशि उनके बैंक खाते में डलवा दी। उसके बाद न तो उन्होंने टावर लगवाया और न ही जमा की गई राशि को वापस लौटाया।
खबरें और भी हैं...