- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News 5 Lanes Of Rajendra Nagar Separated From Authorized Shivpuri Colony
राजेंद्र नगर की 5 गलियों को अधिकृत शिवपुरी कॉलोनी से अलग किया
यमुनानगर | शिवपुरी कॉलोनी से लगते राजेंद्र नगर के लोगों ने कॉलोनी की 8 गलियों को शिवपुरी से अलग करने और कॉलोनी में एक प्लाॅट पर भू माफिया द्वारा कब्जा करने को लेकर मीटिंग की। मीटिंग की अध्यक्षता प्रदीप दत्ता ने की। उन्होंने कहा कि उनकी कॉलोनी शिवपुरी और आईटीआई के पास लगती है। कॉलोनी की पांच गलियों को अधिकृत कॉलोनी शिवपुरी से बाहर कर दिया गया है। इससे एरिया के लोगों में रोष है। वहीं कॉलोनी में एक प्लाॅट पड़ा है जिसका कोई वारिस सामने नहीं आ रहा है। आरोप है कि कुछ लोग सरकारी तंत्र के साथ मिलकर उस प्लाॅट पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इसका भी लोग वहां विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर सीएम विंडो पर भी शिकायत दी गई थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि अगर प्रशासन उनकी बात नहीं सुनेगा तो इसे लेकर आंदोलन किया जाएगा। उनका आरोप है कि भूमाफिया के लोगों ने 50 साल पुराने पीपल के पेड़ को भी नष्ट कर दिया है।