पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अारोपियों को पकड़ने के लिए 5 टीमें गठित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीबीपुर में शराब ठेकेदार सुखविंद्र उर्फ सोनू की हत्या के आरोपियों का पुलिस को अभी तक सुराग नहीं लगा है। हत्या के अारोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की 5 टीमों का गठन किया गया है। टीमें अाराेपियाें की तलाश में मंगलवार शाम से जगह-जगह दबिश दे रही है लेकिन कोई भी आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। अाराेपियाें को पकड़ने के लिए सीआईए की 2 टीमें, एक टीम डिटेक्टिव स्टॉफ की और 2 टीम सदर थाना पुलिस की लगी हुई हैं। पुलिस को आशंका है कि हत्यारोपी वारदात को अंजाम देकर प्रदेश से कहीं बाहर भाग गए हैं।

बता दें कि बीबीपुर निवासी शराब ठेकेदार सुखविंद्र उर्फ सोनू की फॉग की शाम को कार में सवार होकर आए युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सदर थाना पुलिस ने मृतक के छोटे भाई रविंद्र के बयान पर गांव के ही सौरभ, काला, साहिल, मरद निवासी बिरौली व घिमाणा निवासी दिनेश के खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश रचने का केस दर्ज किया था। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि पुलिस की 5 टीमें हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए लगी हुई हैं। उम्मीद है कि जल्द पुलिस को इसमें सफलता मिलेगी और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...