पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kaithal News Haryana News 500 Capable Women To Enter The Field To Conduct Door To Door Survey Under Jal Jeevan Mission

जल जीवन मिशन के तहत डोर टू डोर सर्वे करने के लिए फील्ड में उतरेंगी 500 सक्षम महिलाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
38 हजार घरों में सर्वे होना बाकी, सर्वे में सीवन, कलायत व ढांड सबसे पीछे

जल जीवन मिशन के तहत पानी संबंधी आंकड़े जुटाने के लिए 22 दिन बचे हैं और अभी 38 हजार घरों का सर्वे होना बाकी है। सर्वे को समय पर करने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने रोजगार कार्यालय से 600 सक्षम की मांग की थी। सर्वे का कार्य करने में पहली बार 500 महिलाएं भी भाग लेंगी। 476 सक्षम युवा पहले से ही सर्वे के कार्य में लगे हुए हैं। रोजगार कार्यालय से सक्षम महिलाएं भेजे जाने पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा इन्हें अग्रसेन धर्मशाला में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। मंगलवार से यह महिलाएं फील्ड में उतरकर डोर टू डोर सर्वे के कार्य में जुट जाएंगी। यह पूरा सर्वे ऑनलाइन एप के जरिए किया जा रहा है। प्रशिक्षण में एप का कैसे इस्तेमाल करना है और किस तरह का डाटा फीड किया जाना है, इसकी जानकारी दी गई। इस मौके पर ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर संदीप कुमार, चंद्रशेखर, रघबीर सिंह, डाॅ. साहिब सिंह व डाॅ. सतविंदर सिंह मौजूद रहे।

1.22 लाख घरों का सर्वे हो चुका है पूरा

दीपक कुमार ने बताया कि 2022 तक हर घर जो नल से जल देने की योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में यह सर्वे किया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार 1.60 घरों में यह सर्वे किया जाना है और अब तक 76.55 प्रतिशत घर यानी 1.22 लाख घरों में सर्वे के कार्य को पूरा किया जा चुका है। एक अप्रैल 2019 को सर्वे का कार्य शुरू हुआ था।

खबरें और भी हैं...