कैंप में 55 यूनिट रक्त एकत्रित
गांव लुदेसर मे शहीद भगत सिंह युवा क्लब व ग्राम पंचायत के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 55 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
रक्तदान शिविर का शुभारम्भ गांव की सरपंच योगेश कुमारी गाट ने किया। प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में रेड क्रास सोसायटी सिरसा की टीम ने 55 यूनिट रक्त एकत्रित किया। कैंप का शुभारंभ करते हुए सरपंच योगेश कुमारी गाट ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को रक्त दान अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर गांव के युवाओं ने बताया कि उनकी गांव की युवा टीम स्वयं सेवक रक्तदान मिशन 2020 सिरसा से जुड़ी हुई है। इस अवसर पर क्लब प्रधान अजय सहू, जयदेव गाट, राहुल गाट, सुनील, राजेश सहारण, कमल गाट, जोगेन्द्र आदि मौजूद रहे।
लुदेसर में रक्तदान शिविर के शुभारंभ पर रक्तदान करते युवा।