पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnal News Haryana News 58 People Donated Blood In A Camp Set Up In A Medical College

मेडिकल कॉलेज में लगाए शिविर में 58 लोगों ने किया रक्तदान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोटरी क्लब करनाल और वैश्य भवन चेरिटेबल ट्रस्ट की अाेर से संयुक्त रूप से कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 81 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। जिसमें 58 लोगों ने रक्तदान किया। यह जानकारी वैश्य भवन चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान शम्मी बंसल एवं रोटरी क्लब के प्रधान विनोद मिश्र ने संयुक्त रूप से दी।

रक्तदान शिविर में शम्मी बंसल ने रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न एवं वॉलंटियर्स काे प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इसी के साथ डॉक्टर्स और कर्मचारियों को स्मृति चिह्न और प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। भूषण गोयल, पूर्व डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कपिल किशोर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को साल में तीन से चार बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...