पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhajjar News Haryana News 6 Million Cash Withdrawing Daily From Yes Bank In The City Yet Consumers Are Returning Empty

शहर में यस बैंक से रोजाना निकल रहा 60 लाख कैश, फिर भी उपभोक्ता खाली लौट रहे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आर्थिक संकट से जूझ रही यस बैंक की शाखा से रोजाना 50 से 60 लाख के आंकड़े में उपभोक्ता अपनी नगदी निकाल रहे हैं। फिर भी कई ऐसे उपभोक्ता हैं जो कैश न होने पर बैरंग लौट रहे हैं। सोमवार को भी कई उपभोक्ताओं को बैंक से अपने खाते से पैसा नहीं मिल पाया, जबकि वह होली को देखते हुए मैनेजर के आगे काफी गिड़गिड़ाए। जबसे यस बैंक के दीवालिया होने की सूचना उपभोक्ताओं को मिली है तब से बैंक के खुलने और बंद होने के समय तक यहां उपभोक्ता अपने खाताें से संबंधित जानकारी लेने के लिए खूब उमड़ रहे हैं। इस घटनाक्रम से पहले यस बैंक रोजाना 25 से 30 लाख की नकदी विभिन्न मदों में अपने उपभोक्ताओं को देता था अब इसका आंकड़ा 50 से 60 लाख रुपए यानी दोगुने से भी ज्यादा हो चुका है। होली के त्यौहार को देखते हुए यस बैंक की ब्रांच में सुबह से काफी लोग उमड़े। सभी चाहते थे कि वे अपने खातों से ज्यादा से ज्यादा नकदी निकालें, जिसके खाते में 50,000 से ज्यादा की नकदी थी वह हर हाल में कम से कम इतनी रकम निकालने की कोशिश में रहा, जबकि कई ऐसे उपभोक्ता थे जिसके खाते में जितना पैसा था वह कुछ परसेंट छोड़कर बाकी निकलवा लिया। हालांकि किसी भी उपभोक्ता ने अपना बैंक खाता बंद करवाने के लिए अभी तक कोई एप्लीकेशन नहीं दी, लेकिन अधिकांश उपभोक्ता इसी कोशिश में दिखे कि यह ज्यादा से ज्यादा पैसा उन्हें बैंक से मिल जाए।

उपभोक्ता बोले त्योहार में पैसे की जरूरत और बैंक खाली : साेमवार काे कई लोगों को जब बैंक से पैसा नहीं मिल सका तो उन्होंने मैनेजर के आगे अपनी नाराजगी भी जताई। हालांकि मैनेजर अमित कुमार का कहना था कि उनकी दो से तीन बैंकों से बात हो रही है और जैसे ही अमाउंट आएगा तो वितरित कर दिया जाएगा। उखलचना कोट निवासी जय भगवान, सिलाना के राजेश कुमार और धाैड़ गांव के अजय ने कहा कि इस समय त्योहार का सीजन है। खरीदारी करनी है। बच्चों को रंग गुलाल पिचकारी के अलावा मिठाई भी लेनी है ऐसे में बैंक में नकदी की दिक्कत है। ऐसे में उपभाेक्ताअाें काे जब अपने बैंक से पैसा नहीं मिला ताे वे अन्य बैंक के एटीम की अाेर दाैड़े।

यस बैंक के एटीएम खाली : जब से आर्थिक संकट का सामना यस बैंक कर रहा है उसी दिन से यस बैंक के एटीएम खाली पड़े हैं। यहां बैंक कैंपस में ही यस बैंक के दो एटीएम हैं। 5 दिन पहले तक इनसे कैश विड्रोल किया जा सकता था, लेकिन अब यह एटीएम पूरी तरीके से खाली पड़े हुए हैं। बैंक स्टाफ का कहना है कि भले ही बैंक के एटीएम खाली हैं, लेकिन अन्य बैंक के एटीएम से यस बैंक के कार्ड से ताे 25 हजार रुपए एक दिन में निकाले जा सकते हैं। स्टाफ यह भी बताने को तैयार नहीं है कि इन एटीएम में कैश डाला जाएगा या नहीं।

बैंक में नकदी अाने के इंतजार में बैठे यस बैंक के उपभाेक्ता।

यस बैंक के एटीएम जाे खाली पड़े।
खबरें और भी हैं...