- Hindi News
- National
- Tohana News Haryana News 6 Youth Riding Bikes Snatched 82 Thousand From Loan Officer Of Private Company
बाइक सवार 6 युवकों ने निजी कंपनी के लोन ऑफिसर से छीने ~82 हजार
बाइक सवार 6 युवक एक निजी कंपनी के लोन ऑफिसर से 82 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। सदर पुलिस ने कमल फिन कैप प्राइवेट लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर सुखदेव सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सुखदेव सिंह ने बताया कि कंपनी का लोन ऑफिसर आशीष 6 मार्च काे दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे गांव बिठमड़ा से कलैक्शन लेकर गांव नांग्ला की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि गांव गाजूवाला नांग्ला चौक के पास दो बाइकों पर सवार 6 लोगों ने आशीष की बाइक को रुकवाकर उससे हाथापाई की। इस दौरान वे आशीष से उसका बैग व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। ब्रांच मैनेजर ने बताया कि लुटेरों द्वारा छीने गए बैग में लगभग 82082 रुपये व एक मोबाइल था। उन्होंने बताया कि चूंकि वे 6 लोग थे इस कारण आशीष कोशिश करने के बावजूद उनका सामना नहीं कर पाया। हालांकि उन्होंने आशीष के सिर पर डंडे से प्रहार भी किया परंतु सिर पर हेलमेट होने के कारण उसे कोई चोट नहीं आई।
लुटेरों की तलाश जारी
अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए सदर पुलिस सहित सीआईए टोहाना व फतेहाबाद की टीमें भी जुटी हुई हैं। उन्होंने संभावना जताई कि आरोपियों को शीघ्र काबू कर लिया जाएगा।\\\'\\\' -सुरेंद्र कंबोज, थाना प्रभारी।