पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जीएनएम स्टाफ नर्स के 18 पदों के लिए 600 ने दी परीक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एनएचएम के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग की अाेर से शनिवार को जीएनएम (जनरल नर्स मिडवाइफरी) स्टाफ नर्स के पद के लिए लिखित परीक्षा ली गई। 18 पदों के लिए इस दौरान 600 परीक्षार्थियों जिनमें महिला एवं पुरुष दोनों शामिल थे ने परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा महिला काॅलेज में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।

जीएनएम स्टॉफ नर्स परीक्षा को लेकर दूर-दूर से सुबह ही परीक्षार्थी सिविल अस्पताल पहुंच गए थे। इस दौरान अस्पताल में ट्रेनिंग सेंटर में परीक्षार्थियों की भीड़ लग गई। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आवाज लगाकर रोलनंबर वितरित किए। इसके बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए महिला काॅलेज भेजा गया। जीएनएम स्टॉफ नर्स की परीक्षा के लिए आए सैकड़ों परीक्षार्थियों को शनिवार को कई घंटे तक इंतजार करना पड़ा। दरअसल 20 मिनट की परीक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई समय निश्चित नहीं किया गया था। परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे सिविल अस्पताल में पहुंचने के लिए कहा गया था। इस दौरान सभी परीक्षार्थी अस्पताल पहुंच गए थे। लेकिन परीक्षा दोपहर बाद ढाई बजे से 2 बजकर 50 मिनट तक ली गई।

जींद. सिविल अस्पताल के ट्रेनिंग सेंटर में रोल नंबर लेने के लिए उमड़ी आवेदकों की भीड़।
खबरें और भी हैं...