पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News 608 Candidates Gave Phd Entrance Examination

608 परीक्षार्थियों ने दी पीएचडी की प्रवेश परीक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में रविवार को 36 विषयों में पीएचडी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई जिसमें कुल 684 आवेदकों में से 608 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा एआईएच, बायोकेमिस्ट्री, बॉयोटेक्नाेलाॅजी, बोटनी, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन, जियोलॉजी, जियोफिजिक्स और मास कम्यूनिकेशन के लिए यूआईईटी के ब्लॉक वन में हुई। यूआईईटी के ब्लॉक दो में शिक्षा, पर्यावरण साइंस, फाइन आर्ट्स, लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेशन साइंस, संगीत एवं नृत्य, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन व लॉ के लिए परीक्षा आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स साइंस, गृह-विज्ञान, इंस्ट्रूमेंटेशन, माइक्रोबायोलॉजी, सोशल वर्क के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिड एंड ऑनर्स स्टडीज के ब्लॉक वन में पीएचडी प्रवेश परीक्षा हुई। इसके अलावा ब्लॉक दो में मैनेजमेंट, फार्मास्यूटिकल साइंस, फिजिक्स, टूरिज्म मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट, बायोटेक्नाेलॉजी यूआईईटी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग और अप्लाइड साइंस एंड ह्यूमेनिटीज केमिस्ट्री के विषयों के लिए परीक्षा आयोजित हुई।

खबरें और भी हैं...