- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News 61 Women From Across The Country Honored In The Camp
शिविर में देशभर से 61 महिलाओं को किया सम्मानित
रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने श्री गीता धाम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पूरे देश के विभिन्न क्षेत्रों से 61 महिलाओं को नारी शक्ति से सम्मानित किया। वहीं 272 वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर नारी शक्ति को समर्पित हुआ। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा, पूर्व उपायुक्त रमेश चंद और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय विधि विभाग की प्रोफेसर सुशीला चौहान मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। मानव मित्र मंडल के संस्थापक प्रोफेसर राम रतन शर्मा ने शिविर की अध्यक्षता की। रक्तदान शिविर में दिव्या वर्मा, पारुल, डॉ. अरुण धीमान, प्रशांत शर्मा व गुरप्रीत सहित 36 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का संचालन में विनोद कुमार खिप्पल, अंजू वर्मा, डॉ. भारतेन्दु हरीश, डॉ. अरुण धीमान, कमल सैनी, रजनीकांत, प्रियंका वर्मा, दिव्या वर्मा, अक्षय वर्मा और याशिका ने विशेष योगदान दिया। सारसा गांव के विद्यालय के मुख्याध्यापक रमेश शर्मा, राजकुमारी पंवार और डॉ. भारतेन्दु हरीश ने मंच का संचालन किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि इन नारी शक्ति को सम्मानित किया गया। प्रोफेसर सुशीला चौहान, सविता आर्य, सविता गर्ग सावी, दीप्ति माधव देशमुख, राजकुमारी पंवार, डॉ. कांता वर्मा, मीना कुमारी, रुमन गुप्ता, मधु बाला, नमना अहलावत, डॉ. प्रीति गोयल, सीमा गुप्ता, डॉ. नीतू बाला, सीमा बिंदल, रेणु खुग्गर, निर्मल दहिया, कोमल तेवथिया, रचना चुटानी, अनिता अरोड़ा, रजवंत कौर, अनीता भारत, माता भिक्षु, कुसुम दीदी, डॉ. शकुंतला शर्मा, सुमन प्रजापति, ज्योति खनगवाल, गीता चुटानी, भावना डावर, उर्वशी भास्कर, मनप्रीत कौर, पूनम जोशी, इन्दु शर्मा, ऊषा लाठर, सीमा सिंह, कविता कश्यप, पूनम कश्यप, सावित्री शेर, सुनीता भारद्वाज, रीटा सैनी, सारिका गुप्ता, सरोज सैनी, नुपुर मित्तल, पिंकी, लाडो कटारिया, याशिका, नवनीत, अरायना, प्रियांशी, शुभांगी और अर्शी मौजूद रहे।