नेत्र जांच शिविर में 62 मरीजों को जांचा
वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन ने प्रधान राम नारायण रावल की अध्यक्षता में महाराज अग्रसेन शक्ति पीठ पेहवा चौक पर नेत्र जांच शिविर का आयोजन कि या। शिविर में डाॅ. राजेश कुमार ने पहुंचे लोगों की आंखों का चेकअप कर उन्हें दवाइयां भी दी। महासचिव रोहित शर्मा ने बताया कि शिविर में 62 मरीजों का चेकअप किया गया। इस अवसर पर डाॅ. जीएल चावला, केएल रंगा, प्रदीप शर्मा, विनोद गर्ग, सीता राम, मदन मोहन, रोहित शर्मा, कृष्ण लाल, ज्ञान चंद भल्ला, रामेश्वर शर्मा व ओम प्रकाश सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।